- Hindi News
- National
- 753 People Lost Their Lives In One Day; Death Toll In Maharashtra Crosses 13 Thousand, 278 People Died Here In Last 24 Hours
नई दिल्ली18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- शुक्रवार को कर्नाटक में 110 मौतें, यूपी में एक दिन में अब तक की रिकॉर्ड 50 मौतें
- तमिलनाडु में 88 मरीजों ने जान गंवाई, पश्चिम बंगाल में 35 लोगों ने दम तोड़ा
देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 31 हजार के पार हो गया। अब तक 31 हजार 398 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 753 मरीजों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 278 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 13 हजार के पार हो गया। अब तक 13,132 लोगों की जान जा चुकी है।
उधर, कर्नाटक में 110 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1,726 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 88 मरीजों ने जान गंवाई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 3,320 हो गया है।
23 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई
गुरुवार को 23 राज्यों में 753 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक के अलावा सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 50 और आंध्र प्रदेश में 49 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 35, दिल्ली में 32, गुजरात में 26, जम्मू कश्मीर में 14, मध्य प्रदेश में 11, बिहार में 9, तेलंगाना, ओडिशा और राजस्थान में 8-8, असम में 6, पंजाब में 5, केरल और हरियाणा में 4-4, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड में 2-2 मौतें हुईं। हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी में 1-1 मरीज ने जान गंवाई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य |
मौतें |
महाराष्ट्र | 13,132 |
दिल्ली | 3,777 |
तमिलनाडु | 3,320 |
गुजरात | 2,282 |
पश्चिम बंगाल | 1,290 |
उत्तर प्रदेश | 1,348 |
कर्नाटक | 1,726 |
मध्यप्रदेश | 791 |
राजस्थान | 602 |
तेलंगाना | 455 |
हरियाणा | 382 |
आंध्र प्रदेश | 933 |
पंजाब | 282 |
जम्मू कश्मीर | 296 |
बिहार | 221 |
उत्तराखंड | 62 |
केरल | 55 |
ओडिशा | 153 |
झारखंड | 69 |
छत्तीसगढ़ | 36 |
असम | 76 |
हिमाचल प्रदेश | 12 |
चंडीगढ़ | 13 |
पुडुचेरी | 35 |
मेघालय | 04 |
लद्दाख | 02 |
त्रिपुरा | 10 |
गोवा | 29 |
अरुणाचल प्रदेश | 03 |
दादरा एंड नागर हवेली | 02 |
कुल | 31,398 |
6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
तारीख |
मौतें |
16 जून | 2,004 |
16 जुलाई | 680 |
17 जुलाई | 672 |
19 जुलाई | 674 |
22 जुलाई | 1130 |
23 जुलाई | 755 |
6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर |
मौतें |
मुंबई | 5,984 |
ठाणे | 2,249 |
अहमदाबाद | 1,554 |
पुणे | 1,666 |
चेन्नई | 1,966 |
बेंगलुरु | 833 |
0