- Hindi News
- National
- AYUSH Minister Sripad Naik S Car Met With An Accident At Ankola Wife Vijaya Expired News
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नाइक को अंकोला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जब उनकी कार हादसा हुआ, तब कार में 4 लोग सवार थे। फोटो घायल केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की है।
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की कार सोमवार को कर्नाटक के अंकोला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में श्रीपद नाइक की पत्नी विजया नाइक और पीए की मौत हो गई है। नाइक भी हादसें में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात करके वहां केंद्रीय मंत्री के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने को कहा है।
नाइक के साथ तीन लोग भी घायल
मूल रूप से गोवा के रहने वाले नाइक अपनी पत्नी विजया के साथ गोकर्ण जा रहे थे। येल्लापुर से गोकर्ण के बीच उनके ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया। हादसे में नाइक की पत्नी विजया और उनके पीए की मौत हो गई। वहीं मंत्री श्रीपद नाइक और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
मंदिरों में दर्शन करके लौट रहे थे मंत्री
जानकारी के मुताबिक, श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी सोमवार सुबह उत्तर कर्नाटक के येल्लापुर गए थे। वहां उन्होंने गणपति मंदिर, कवादिकरे मंदिर, पंडवासी ग्राम दीवी मंदिर और ईश्वरा मंदिर में दर्शन किए थे। इन मंदिरों में नाइक और उनकी पत्नी ने गणवाहन अनुष्ठान करके विशेष पूजा की थी। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..