- Hindi News
- International
- Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll
वॉशिंगटन8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका के साउथ लॉस एंजिल्स स्थित एक टेस्टिंग सेंटर पर शनिवार को जांच कराने के लिए कतार में लगे लोग। अमेरिका ने अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने का दावा किया है।
- दुनियाभर में अब तक 6.48 लाख मौतें हुईं, जबकि 99 लाख से ज्यादा ठीक हुए
- अमेरिका में 43 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.49 लाख लोगों की मौत हुई
दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 61 लाख 99 हजार 447 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 99 लाख 12 हजार 966 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 48 हजार 603 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा कि पांच हफ्तों में हर हफ्ते दुनिया में 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। 24 जुलाई को सिर्फ एक दिन में ही 2 लाख 80 हजार मामले सामने आए।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनिया के ज्यादातर देश इससे प्रभावित हैं। हालांकि, ज्यादा आबादी वाले देशों में इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। ब्राजील और भारत ने एक दिन में मामलों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी होने की पुष्टि की है। वहीं, अमेरिका में भी सामने आ रहे मामले चिंता की बात है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 43,15,709 | 1,49,398 | 20,61,692 |
ब्राजील | 23,96,434 | 86,496 | 16,17,480 |
भारत | 13,85,494 | 32,096 | 8,86,235 |
रूस | 8,06,720 | 13,192 | 5,97,140 |
द.अफ्रीका | 4,34,200 | 6,655 | 2,63,054 |
पेरू | 3,75,961 | 18,030 | 2,63,130 |
मैक्सिको | 3,85,036 | 43,374 | 2,47,178 |
चिली | 3,43,592 | 9,020 | 3,16,169 |
स्पेन | 3,19,501 | 28,432 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,98,681 | 45,738 | उपलब्ध नहीं |
नेपाल: संक्रमितों की संख्या 18 हजार हुई
नेपाल में 24 घंटों में 109 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में संक्रमितों की संख्या 18 हजार 483 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में सामने आए कुल मामलों में से 13 हजार 53 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यहां के छह जिले भोजपुर, पंचचर, संखुवासभा, रसुवा, मनांग और मस्टैंग जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है। रौतहत, कैलाई और बजुरा जिले में 500 से ज्यादा मामले हैं। यहां अब तक 45 लोगों की मौत हुई है।
मिस्र: संक्रमण के मामलों में कमी आई
मिस्र में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। 24 घंटों में यहां 511 नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मगहद ने बताया कि देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के मामले एक हजार से कम रहे। यहां 19 जून को 1774 मामलों की पुष्टि हुई थी। इस बीच 933 और मरीज स्वस्थ्य हुए हैं, जिसके बाद इनकी संख्या 32,903 हो गई है। देश में अब तक 4558 मौतें हुई हैं और 91 हजार 583 संक्रमित मिले हैं।
0