- Hindi News
- International
- Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; July 31st 2020 World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक फूड बैंक के बाहर लगी भीड़। देश में संक्रमण के 46 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
- दुनियाभर में अब तक 6.76 लाख मौतें हुईं, 1.09 करोड़ लोग ठीक हुए
- अमेरिका में 46 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.55 लाख मौतें हुईं
दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 74 लाख 76 हजार 105 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 9 लाख 39 हजार 477 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 76 हजार 759 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
अमेरिका में कोविड-19 की दो वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल शुरू हो चुका है। गुरुवार को सैकड़ों लोगों को इसका टीका लगाया गया। हालांकि, कितने लोगों को वैक्सीन दी गई हैं अभी इसका पता नहीं चला है। ये वैक्सीन बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना और फाइजर ने बनाई हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह एक अप्रत्याशित स्थिति है। हमें नहीं पता कि ये वैक्सीन कितना अच्छा काम करने वाली हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 46,34,985 | 1,55,285 | 22,84,965 |
ब्राजील | 26,13,789 | 91,377 | 18,24,095 |
भारत | 16,39,350 | 35,786 | 10,59,093 |
रूस | 8,34,499 | 13,802 | 6,29,655 |
द.अफ्रीका | 4,82,169 | 7,812 | 3,09,601 |
मैक्सिको | 4,16,179 | 46,000 | 2,72,187 |
पेरू | 4,07,492 | 19,021 | 2,83,915 |
चिली | 3,53,536 | 9,377 | 3,26,628 |
स्पेन | 3,32,510 | 28,443 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 3,02,301 | 45,961 | उपलब्ध नहीं |
अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन केन की कोरोना से मौत
अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन केन की कोरोनावायरस से मौत हो गई है। वे 74 साल के थे। केन कैंसर की बीमारी से भी पीड़ित थे और इसके इलाज के लिए उन्हें पिछले महीने अटलांटा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। केन 2012 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थे। ट्रम्प ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है।

हरमन केन ने 2012 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश की थी। -फाइल फोटो
ब्रिटेन: 300 लोगों को वैक्सीन दी गई
ब्रिटेन के इम्पीरियल कॉलेज लंदन ने 300 लोगों को प्रयोग के तौर पर कोरोनावायरस वैक्सीन का टीका लगाया। इससे पहले वैक्सीन का कुछ लोगों पर ट्रायल भी किया गया था। पॉजिटिव रिजल्ट मिलने पर 300 लोगों पर इसका ट्रायल किया गया है। ब्रिटेन में अब तक कोरोना संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 45 हजार से ज्यादा की जान भी जा चुकी है।
ब्राजील: कोरोना के 57,837 नए मामले
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 57,837 नए मामले आए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 26 लाख 13 हजार 789 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 91 हजार 377 लोगों की जान भी गई है। महामारी की शुरुआत से अब तक 18 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके है।

ब्राजील के साओ पाउलो में एक टेस्टिंग सेंटर पर कोविड-19 के लिए सैंपल देती युवती। यहां 91 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है
मैक्सिको: संक्रमण से 46 हजार मौतें
मैक्सिको में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 639 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक संक्रमण से 46 हजार लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 4 लाख 16 हजार 179 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार को यहां संक्रमण के रिकॉर्ड 5752 मामले आए थे।

मैक्सिको सिटी में कोरोना मरीज की मौत के बाद उसे यहां के सैन लॉरेंजो टेजोंको कब्रिस्तान में दफनाने ले जाते वर्कर।
चीन: कोरोना के 127 नए मामले
चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 127 नए मामले आए हैं, इनमें 123 लोकल ट्रांसमिशन के मामले हैं। लोकल ट्रांसमिशन में शिनजियांग में 112 और लियाओनिंग प्रांत में 11 मामले सामने आए हैं।
वियतनाम: कोरोना से पहली मौत
वियतनाम में कोरोनावायरस से पहली मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां के होई एन शहर में संक्रमित 70 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। देश में अब तक संक्रमण के 509 मामले सामने आए हैं।
0