एक मिनट पहले
- कॉपी लिंक

क्या वायरल : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, राहुल गांधी का स्कैच बनाते दिख रहे हैं। फोटो को ट्विटर और फेसबुक पर आपत्तिजनक कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है।
वायरल फोटो

निदा फातिमा नाम की यूजर ने फोटो को ट्वीट किया
देश की वर्तमान स्थिति देख कर बाप बदलने की कोशिश करते पात्राः शुत्र pic.twitter.com/ytRP4cTBuP
— Nida Fatima (@A1bhart) August 4, 2020
फोटो को फेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा है

फैक्ट चेक पड़ताल
- फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें जनसत्ता वेबसाइट पर एक खबर मिली। यहां संबित पात्रा की स्कैच बनाते हुए वही फोटो है, जो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। लेकिन, इस फोटो में वे राहुल गांधी का नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक का स्कैच बना रहे हैं। इस खबर के अनुसार : संबित पात्रा ने बाल गंगाधर तिलक की 100वीं जयंती पर स्कैच बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

- संबित पात्रा ने ट्विटर पर 5 अगस्त को स्कैच बनाते हुए खुद की एक फोटो ट्वीट भी की है। लेकिन, इस फोटो में संबित पात्रा की पोशाक वायरल हो रही फोटो से बिल्कुल अलग है। इस फोटो के साथ पात्रा ने ट्विटर पर लिखा कि वे राम का स्कैच बना रहे हैं।
आज हम सब के लिए भावुक पल है।
श्री राम अयोध्या पधारें है ..
हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने भूमिपूजन किया
भगवान श्री राम को स्मरण करते हुए और श्री मोदी जी को धन्यवाद करते हुए प्रभु की एक चित्र बनाया(Google Image से देख कर बनाया)
अभी चित्र आपसे साँझा करूँगा। pic.twitter.com/sIxcmlntaf— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 5, 2020
- 1 अगस्त को संबित पात्रा ने स्कैच बनाते हुए अपनी एक और फोटो ट्वीट की है। यह फोटो हूबहू वैसी ही है, जो वायरल हो रही है। फर्क है तो बस स्कैच का। यहां संबित, राहुल गांधी का नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक का स्कैच बना रहे हैं।
निष्कर्ष : संबित पात्रा ने राहुल गांधी का स्कैच नहीं बनाया। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही फोटो एडिटेड है।
0