- देश के 21 राज्यों में 540 लोगों ने जान गंवाई, रविवार को 500 और शनिवार को 541 लोगों की मौत हुई थी
- कर्नाटक में लगातार तीसरे दिन 70 से ज्यादा मौतें, पिछले 24 घंटे में यहां 73 लोगों ने जान गंवाई
दैनिक भास्कर
Jul 13, 2020, 11:11 PM IST
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 23,727 हो गई है। लगातार चौथे दिन 500 से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी। सोमवार को 540 मरीजों की मौत हो गई। इसके पहले 12 जुलाई को 500, 11 को 541 और 10 जुलाई को 520 मरीजों की मौत हुई थी।
उधर, तमिलनाडु में मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया। यहां पिछले 24 घंटे में 66 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 2 हजार 32 हो गया है। कर्नाटक में लगातार तीसरे दिन 70 से ज्यादा मौतें हुईं। सोमवार को यहां 73 लोगों ने जान गंवाई। राज्य में अब तक 759 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
21 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई
सोमवार को 21 राज्यों में 540 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 193 लोगों की मौत हुई। देश की राजधानी दिल्ली में 40 लोगों ने जान गंवा दी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 24, उत्तर प्रदेश में 21, गुजरात और मध्य प्रदेश में 10-10, तेलंगाना और बिहार में 9-9, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में 8-8, हरियाणा और ओडिशा में 7-7, पंजाब में 5, असम में 4, गोवा में 3, केरल, झारखंड और उत्तराखंड में 2-2 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
महाराष्ट्र में 2 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र में सोमवार को दो पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो गई। यहां संक्रमण से अब तक 79 पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार के मुताबिक अब तक 1204 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य |
मौतें |
महाराष्ट्र | 10,482 |
दिल्ली | 3,411 |
गुजरात | 2,056 |
तमिलनाडु | 2,032 |
पश्चिम बंगाल | 956 |
उत्तर प्रदेश | 955 |
कर्नाटक | 759 |
मध्य प्रदेश | 663 |
राजस्थान | 518 |
तेलंगाना | 365 |
हरियाणा | 308 |
आंध्र प्रदेश | 365 |
पंजाब | 204 |
जम्मू कश्मीर | 187 |
बिहार | 134 |
उत्तराखंड | 49 |
केरल | 34 |
ओडिशा | 91 |
झारखंड | 33 |
छत्तीसगढ़ | 19 |
असम | 45 |
हिमाचल प्रदेश | 09 |
चंडीगढ़ | 08 |
पुडुचेरी | 18 |
मेघालय | 02 |
लद्दाख | 01 |
त्रिपुरा | 02 |
गोवा | 17 |
अरुणाचल प्रदेश | 02 |
दादरा एंड नागर हवेली | 01 |
कुल | 23,727 |
पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
तारीख |
मौतें |
16 जून | 2,004 |
30 जून | 506 |
10 जुलाई | 520 |
11 जुलाई | 541 |
12 जुलाई | 500 |
06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर |
मौतें |
मुंबई | 5,288 |
अहमदाबाद | 1,519 |
ठाणे | 1,646 |
पुणे | 1,097 |
चेन्नई | 1,250 |
कोलकाता | 499 |