- Hindi News
- National
- Sonia Gandhi To Remain Interim Chief Till ‘proper Procedure’ For Electing Prez Is Implemented
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

10 अगस्त 2019 को सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया था।
- कांग्रेस वर्किंग कमेटी में प्रक्रिया चल रही है, उसके आधार पर ही नए अध्यक्ष का चुनाव होगा
- राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पिछले साल 10 अगस्त को सोनिया गांधी को चुना गया था अंतरिम अध्यक्ष
सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि सोनिया गांधी तब तक यह जिम्मेदारी संभालेंगी, जब तक निकट भविष्य में पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए उचित प्रक्रिया लागू नहीं कर दी जाती।
कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि सोनिया का अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 10 अगस्त को पूरा हो रहा है। उन्होंने एक साल पहले पदभार ग्रहण किया था। लेकिन, इसका ये मतलब नहीं है कि उस दिन यह सीट अपने आप खाली हो जाएगी।
सीडब्ल्यूसी में चल रही प्रक्रिया
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का कार्यकाल पूरा होने वाला है। लेकिन, चिंता न करें कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में प्रक्रिया चल रही है। भविष्य में जल्द ही इसका पालन किया जाएगा और परिणाम सामने आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संविधान में प्रक्रिया लिखी हुई है और पार्टी उसका पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अचानक से पद खाली हो जाना संभव नहीं
उन्होंने कहा कि अगर कोई यह कहे कि 10 अगस्त को आधी रात से कांग्रेस बिना अध्यक्ष का पार्टी हो जाएगी। तो आप यह अपने आप से पूछिए कि क्या ऐसा संभव है? क्या किसी भी संविधान में ये कहा गया है कि 10 अगस्त को अचानक वह सीट खाली हो जाएगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 10 अगस्त 2019 को सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना गया था।
0